Ladki Bahin Yojana 4th Kist List Out: महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी सूची को अब सरकार द्वारा जिला वाइज जारी कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सूची में उन्ही महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जिनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं।
यदि आप महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले निवासी हैं तो आपको सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट को अवश्य ही चेक करना चाहिए। माझी लाडकी बहीण योजना की लिस्ट को आप किस प्रकार से चेक कर सकती हैं? तथा चौथी किस्त के पैसे आपको कब और कितने प्राप्त होंगे? इसकी संपूर्ण जानकारी आज के इस लेख के जरिए आपको प्राप्त होगी।
Ladki Bahin Yojana 4th Kist List Out Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 4th Kist List Out |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना |
वर्ष | 2024 |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
किस्त संख्या | चौथी किस्त |
चौथी किस्त कब मिलेगी | अक्टूबर में मिलेगी |
लिस्ट चेक करने का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024
जैसा कि आपको पता है महाराष्ट्र सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का शुरूआत किया गया है। पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि राज्य सरकार द्वारा सभी महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जा चुके हैं। अब चौथी किस्त की बारी है जो सरकार जल्द ही महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।
चौथी किस्त के पैसे 21 से 65 वर्ष के बीच की महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इस योजना के आवेदन प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा 1 जुलाई से शुरू किया गया था, जिसका अंतिम तिथि 30 सितंबर था। अब तक योजना के अंतर्गत राज्य की 2 करोड़ 52 लाख महिलाओं ने फॉर्म भर दिए हैं जबकि 2 करोड़ के आसपास महिलाओं को लाभ मिलना भी शुरू हो चुका है।
पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के पैसे राज्य की करोड़ों महिलाओं को प्राप्त हो चुके हैं। अब चौथी किस्त की बारी है जो सरकार जल्द ही जारी करेगी, चौथी किस्त के पैसे उन महिलाओं को मिलेंगे जिनका नाम लिस्ट में शामिल है। तो यदि आप चौथी किस्त के पैसे को पाना चाहती है तो लिस्ट को एक बार अवश्य ही चेक कर ले।
लाडकी बहीण योजना चौथी किस्त की पात्रता
- चौथी किस्त के पैसे महाराष्ट्र के मूल निवासी महिलाओं को केवल मिलेंगे।
- राज्य की 21 से 65 वर्ष के बीच की महिलाओं को चौथी किस्त के पैसे मिलेंगे।
- महाराष्ट्र की ऐसी महिला जो गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन कर रही है उन्हें चौथी किस्त मिलेगी।
- चौथी किस्त के पैसे उन महिलाओं को मिलेंगे जिनके परिवार के पास 4 पहिया वाला वाहन नहीं है (ट्रैक्टर के अलावा)
- आपको चौथी किस्त मिलेगी या नहीं आप आधिकारिक वेबसाइट से लिस्ट में नाम चेक कर सकती हैं।
Ladki Bahin Yojana 4th Kist List Out चेक कैसे करें
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की लिस्ट को आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकती हैं। ऑफलाइन चेक करने हैं तो आप नजदीकी नगर निगम या पंचायत कार्यालय में जा सकती हैं या फिर इस योजना से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर लिस्ट को पा सकती हैं।
और यदि आप आधिकारिक वेबसाइट से लिस्ट चेक करना चाहती हैं तो इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं –
- महाराष्ट्र की महिलाएं लाडकी बहीण योजना की लिस्ट को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in में विजिट करें।
- इसके बाद सबसे पहले आपको पोर्टल में लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है।
- अब आपको चयनित लाभार्थियों पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अप्रूव्ड बेनिफिशियरी में क्लिक करना है।
- अगले पेज में आपको जिला का चयन करना है।
- फिर पूछे जाने वाले अन्य जानकारी को चुनना है।
- इसके बाद आपके सामने इस योजना की सूची खुलकर आएगी, जिसे आप चेक करने के साथ PDF के रूप में डाउनलोड कर सकती हैं।
Ladki Bahin Yojana Beneficiary List District Wise
Solapur | Buldhana |
Jalna | Chandrapur |
Dhule | Bhandara |
Aurangabad | Beed |
Akola | Wardha |
Amravati | Kolhapur |
Gadchiroli | Yavatmal |
Washim | Satara |
Latur | Ahmednagar |
Sindhudurg | Hingoli |
Nashik | Mumbai Suburban |
Osmanabad | Jalgaon |
Mumbai City | Gondia |
Sangli | Nagpur |
Thane | Nanded |
Palghar | Parbhani |
Nandurbar | Pune |
Raigad | Ratnagiri |
लाडकी बहीण योजना चौथी किस्त में कितने पैसे मिलेंगे
चौथी किस्त में महिलाओं को ₹3000 से लेकर ₹7500 मिलेंगे। जी हां जिन महिलाओं को अब तक एक भी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं उन्हें ₹7500 मिलेंगे और जिन महिलाओं को पहली, दूसरी ओर तीसरी किस्त मिल चुकी है उन्हें ₹3000 मिलेंगे।
हाल ही में राज्य सरकार द्वारा अक्टूबर और नवंबर महीने की किस्त महिलाओं के बैंक खाते में एक साथ ट्रांसफर करने की घोषणा की गई थी। इस हिसाब से महिलाओं को अगली किस्त में ₹3000 से ₹7500 मिलेंगे।