Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding: लाडकी बहीण योजना बैंक खाते को आधार से लिंक करें, ₹9000 मिलेंगे

Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding: गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहीण योजना का शुरूआत किया गया है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की किस्त उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक राज्य की महिलाओं को इस योजना से ₹7500 प्राप्त हो चुके हैं, यानी 5 किस्त के पैसे प्राप्त हो चुके हैं। वही छठी किस्त दिसंबर महीने में महिलाओं को प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत उन महिलाओं के बैंक खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर करती है जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होता है। योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है, अन्यथा किस्त के पैसे नहीं मिलते है। जिन महिलाओं ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाया है उन्हें ₹7500 की किस्त प्राप्त हुई है।

यदि आपको अभी तक किस्त का लाभ नहीं मिला है तो जैसे ही आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करती हैं आपको लाभ मिल जाएंगे। यदि आपको 5 किस्त के पैसे प्राप्त नहीं हुए हैं तो आप जैसे ही बैंक खाते को आधार से लिंक कर लेती है उसके बाद दिसंबर महीने में आपको सभी किस्त के पैसे एक साथ प्राप्त हो जाएंगे। आज के इस पोस्ट में आपको Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी तो लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding Overview

आर्टिकल का नामLadki Bahin Yojana Aadhaar Seeding
योजनामुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहीण योजना
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष2024
आधार सीडिंग का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

Aadhaar Seeding क्या है

आधार सीडिंग का सीधा सा मतलब है बैंक खाते को आधार से लिंक करना है। बैंक खाते को आधार से लिंक करना ही Aadhaar Seeding कहा जाता है, बैंक खाता आधार से लिंक होता है तो ही सरकार द्वारा जारी की जाने वाली पैसे DBT के माध्यम से प्राप्त होते है। आधार सीडिंग का ऑनलाइन कार्य नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) द्वारा किया जाता है। विभिन्न बैंक शाखा के द्वारा आधार सीडिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी कर सकती हैं।

लाडकी बहीण योजना की छठी किस्त इस दिन जारी होगी, अबकी बार ₹9000 मिलेंगे

Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding

महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की 2.5 करोड़ से भी अधिक महिलाओं के द्वारा फॉर्म भरे गए हैं। फॉर्म भरने के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा जिनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई है उन्हें लाभ मिला है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए जानकारी के अनुसार अब तक 2 करोड़ 34 लाख से भी अधिक महिलाओं को इस योजना से लाभ मिले हैं जबकि 10 लाख महिलाएं अभी वंचित है।

चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है जिसके कारण राज्य की ये महिलाएं लाभ से वंचित हैं। 10 लाख वंचित महिलाओं को दिसंबर महीने में सभी किस्त के पैसे प्राप्त होंगे। हालांकि राज्य में अभी भी ऐसी लाखों महिलाएं हैं जिन्हें एक भी बार लाभ नहीं मिला है। लाभ नहीं मिलने का मुख्य कारण बैंक खाता आधार से लिंक न होना हो सकता है।

जैसे ही आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करती है आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आप अपने बैंक खाते को बैंक में जाकर लिंक कर सकती है या फिर आप घर बैठे भी अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकती है। ऑनलाइन बैंक खाते को आधार से लिंक किस प्रकार से करना है इसकी जानकारी हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं।

Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding Online Process

मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत यदि आपको लाभ नहीं मिल रहे हैं तो आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होगा, यह कारण हो सकता है। यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है और आपको लाभ नहीं मिल रहे हैं तो आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपने बैंक खाते में आधार लिंक कर सकती हैं, जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है –

  • ऑनलाइन आधार सीडिंग के लिए सबसे पहले आप npci.org.in की वेबसाइट में विजिट करें।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको Consumer के सेशन में Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज में Seeding पर क्लिक करना है।
  • फिर आप जिस बैंक का Aadhaar Seeding करना चाहते हैं उसका चयन करे।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज को कैप्चा कोड को फील कर Process में क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको Agree and Continue पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको डालकर आपको सत्यापन करना है।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन करने के पश्चात आपका Aadhaar Seeding प्रक्रिया संपूर्ण हो जाएगी।
  • इसके बाद 24 से 48 घंटे के अंदर आपका बैंक खाते में आधार लिंक हो जाएगा, Aadhaar Seeding होने के साथ ही आपको SMS भी प्राप्त होगा।

Leave a Comment